CYBER EDUCATION
3.07K subscribers
971 photos
6 videos
633 files
3.87K links
Download Telegram
💁‍♀ फिट इंडिया मूवमेंट 👇

❤️प्रधानमंत्री ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लाखों लोगों की मौजूदगी में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की।

✅प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को रोज़मर्रा के जीवन में फिट रहने के साधारण और आसान तरीके शामिल करने के लिये प्रेरित करना है।

✅फिट इंडिया एक मज़बूत और प्रगतिशील भारत की मांग है। अतः सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये इस अभियान की अत्यंत आवश्यकता है।

✅इस कार्यक्रम के तहत खेलों और नृत्य के रूप में भारत की समृद्ध स्वदेशी विरासत का प्रदर्शन किया गया तथा फिटनेस को बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।

✅इस कार्यक्रम के लिये हज़ारों स्कूली बच्चे, साइकिल सवार, धावक, एरोबिक डांसर सुबह ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में एकत्रित हो गए और उन्होंने फिटनेस से जुड़े अनेक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया।

✅यह अभियान एक राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत क्रियान्वित किया जाएगा।

✅फिट इंडिया अभियान को सरकार द्वारा शुरू किया गया है लेकिन इसको सफल बनाने के लिये लोगों की भागीदारी अनिवार्य है।

✅राष्ट्रीय फिटनेस के प्रतीक माने जाने वाले लोग भी इस समारोह के दौरान उपस्थिति थे, जिनका चयन फिटनेस की दिशा में लगातार उनकी निष्ठा के लिये युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया गया था।

✅इसके अंतर्गत 101 वर्षीय मन कौर जो अभी भी दौड़ सकती हैं, 81 वर्षीय ऊषा सोमन जो दंड-बैठक कर सकती हैं, और ऐसे ही लगभग 20 फिटनेस के प्रतीक शामिल थे जिन्हें फिट जीवन जीने के लिये नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से चुना गया था।

✅इस वर्ष के खेल पुरस्कार विजेता भी इस अवसर पर मौजूद थे।

💌 Share :- CYBER EDUCATION
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
📣 टीम इंडिया को मिले नए सहायक कोच!

🏏 कपिल देव सहित तीन सदस्यीय समिति ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को ही फिर से टीम की कमान सौंपी थी. अब बल्लेबाजी, गेंदबाजी व फील्डिंग कोचों का ऐलान भी हो गया है. बता दें, एमएसके प्रसाद के नेतृत्व में सपोर्ट स्टाफ को चुनने की जिम्मेदारी चयन समिति को दी गई थी.

🎯 भारतीय टीम के नए सहायक कोच:

● बल्लेबाजी कोच : विक्रम राठोड
● गेंदबाजी कोच : भारत अरुण
● फील्डिंग कोच : आर.श्रीधर

👀 इसमें संजय बांगर को हटा दिया गया है. नितिन पटेल को फिजियो के रूप में टीम में शामिल किया गया है. वहीं मैनेजर के रूप में गिरीश डोंगरे को शामिल किया गया है।

💌 Share 🔜 CYBER EDUCATION
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀